Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kashvee Gautam श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृांंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल

April 9, 2025

Kashvee Gautam श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृांंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल

चंडीगढ़: ऑलराउंडर काशवी गौतम को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंृंखला के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम में चुना गया है। मंगलवार को यूटीसीए को बीसीसीआई के ऑफिशिअल कॉरेस्पोंडेंस द्वारा इसकी पुष्टि की गई। इस चयन के साथ ही काशवी भारतीय महिला नेशनल जर्सी पहनने वाली यूटीसीए की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। त्रिकोणीय श्रृंखला 27 अप्रैल को शुरू होगी, जिसमें भारत का सामना मेजबान श्रीलंका से होगा और फाइनल 11 मई को खेला जाएगा। प्रत्येक टीम चार मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

काशवी को 2025 वीमेन प्रीमियर लीग में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर शामिल किया गया है, जिसमें उन्होंने गुजरात जायंट्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 मैचों में 11 विकेट लिए और टूर्नामैंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी रहीं। काशवी इस समय देहरादून में खेले जा रहे सीनियर्स महिला मल्टी डेज टूर्नामैंट में खेल रही हैं और उन्होंने तीन मैचों में नाबाद शतक (106) सहित 194 रन बनाए हैं। उनकी लगातार पेस, कंट्रोल और मैच जीतने वाले स्पेल ने चयनकतार्ओं का ध्यान आकर्षित किया है, जिसके कारण उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

यह चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर 2025 में अपने ही घर पर पर होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है। यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने काशवी के चयन पर बहुत गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की और यूटीसीए से भारतीय टीम तक काशवी का सफर को वास्तव में प्रेरणादायक बताया। उसकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रदर्शन काशवी की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह आगामी टूर्नामेंट में देश और चंडीगढ़ को गौरवान्वित करेंगी।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा में सनसनी: वॉल्वो बस पर थार सवार बदमाशों ने किया हमला, चालक-परिचालक समेत 4 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें