Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘सोनिया-राहुल खुद सोफे पर बैठे, खरगे को कुर्सी पर बैठाया’, बीजेपी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया

April 9, 2025

‘सोनिया-राहुल खुद सोफे पर बैठे, खरगे को कुर्सी पर बैठाया’, बीजेपी ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताया

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस और उसके नेताओं पर दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग से कुर्सी लगाई गई थी, जबकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी एक सोफे पर बैठे थे।

अमित मालवीय ने क्या कहा?
अमित मालवीय ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले खरगे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे पर क्यों लगाई गई? यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।” उनका आरोप था कि खरगे का सम्मान नहीं किया गया और उनकी कुर्सी को ग़लत तरीके से रखा गया।

 

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने मनुस्मृति को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी दलितों को अपमानित करती है और संविधान के आदर्शों पर हमला करती है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी जी, देश संविधान और उसके आदर्शों से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं, जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है।”

बीजेपी का जवाब
अब राहुल गांधी के ट्वीट पर भाजपा ने भी पलटवार किया। अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर कांग्रेस के एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस दलितों का अपमान करती है। उन्होंने खरगे की कुर्सी को लेकर सवाल उठाए और इसे कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता के तौर पर पेश किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें