Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी का झांसा देकर जिले में दो नाबालिग लड़कियां अगवा, केस दर्ज

April 9, 2025

शादी का झांसा देकर जिले में दो नाबालिग लड़कियां अगवा, केस दर्ज

जगाधरी: जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की छह अप्रैल को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर उसे मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव का ही प्रिंस शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।

उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि आठ अप्रैल को वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर उसकी 17 वर्षीय लड़की अकेली थी। जब वह घर लौटे तो उन्हें घर से लड़की गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान मालूम हुआ कि उसकी लड़की को चिराग नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें