
पंजाब डेस्क: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नार्को-हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि,अमृतसर पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल,और 33 लाख रूपये की नगदी बरामद की।
इस गिरफ्तारी की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर दी है।
In a major crackdown on narco-hawala networks, Amritsar Rural Police arrests 3 persons — Ranjit Singh @ Rana, Gurdev Singh @ Gedi, and Shailendra Singh @ Selu. The accused are involved in cross-border drug trafficking and illegal monetary transactions.
Recovery: 500 gm heroin, 1… pic.twitter.com/qZ04qRgY5c
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 10, 2025
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान, रणजीत सिंह उर्फ राणा, गुरदेव सिंह उर्फ गेडी और शैलेंद्र सिंह उर्फ सेलू के रूप में हुई है। जो सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध मौद्रिक लेन-देन में शामिल हैं। अमृतसर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। नार्को-आतंकवाद की मशीनरी को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने में दृढ़ है।