Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गाजियाबाद में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की हुई मौत

April 10, 2025

गाजियाबाद में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की हुई  मौत

गाजियाबाद (उप्र): हापुड़ मार्ग पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, ‘‘9/10 अप्रैल की रात को हापुड़ रोड पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ सूचना मिलने पर कविनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकाला। उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल संजय नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान आयुष चौहान (22) और अजरुन (19) के रूप में हुई है। आयुष चौहान बी.कॉम पास था और ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ में काम करता था, जबकि अजरुन ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी।

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को चौहान के मामा बिजनौर से अपनी कार से गाजियाबाद अपने परिवार से मिलने आए थे। आयुष चौहान कार को मौज-मस्ती के लिए ले गया था और उसे तेज गति से गाड़ी चलाने का शौक था। कार की हालत से पता चलता है कि वह कार को बहुत तेज गति से चला रहा था।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें