
Attack on the former minister house: जालंधर में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले को लेकर 3 ग्रुपों के बीच क्रैडिट वॉर चल रही है। जानकारी है हमला होने के कुछ ही मिनटों बाद हमले की जिम्मेदारी केएएफ (खालिस्तान आर्मड फोर्स) के जुझार सिंह आजाद नाम के व्यक्ति ने ली थी। इसके बाद पंजाब सोवेरेजिटी एलायंस द्वारा हमले की जिम्मेदारी ली गई।
हालाकि इस ग्रुप का पिछला कोई ट्रेक रिकोर्ड नहीं है। बात यहां तक ही नहीं रु की हाल ही में जालंधर देहाती में यूट्यबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमले के मुख्य साजिशकर्ता याशीन अख्तर उर्फजीशान उर्फसिकंदर ने भी हमले की जिम्मेदारी ले ली। याशीन ने एक ओडियो जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
ऑडियो में याशीन बोल रहा है कि यह हमला उसने शहजाद भट्टी और आतंकी हैप्पी पशिया के कहने पर कराया है। उसे ओडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पूर्व मंत्नी उनके साथियों को लेकर पुलिस को सूचना देते हैं।
याशीन के ओडियो को सुनकर लग रहा था कि वह इस हमले के बारे में ज्यादा कुछ जानता नहीं है और बस किसी के कहने पर जिम्मेदारी ले रहा है। ओडियो से ऐसा भी प्रतीत हुआ कि ऐसा लगता है कि वह यह जानता ही नहीं है कि मनोरंजन कालिया कौन है या किसी पार्टी से संबंध रखते हैं। वहीं सूत्नों की मानें को अगर हमले में हैप्पी पशिया का हाथ होता तो वह खुद इसकी जिम्मेदारी ले सकता था। सारे मामले को देखते हुए लगता है कि यह जिम्मेदारियां या तो पुलिस की इन्वैस्टीगेशन को भटकाने के लिए ली जा रही हैं या इनमें से सिर्फ कोई एक ही सच बोल रहा है।
लॉरैंस बिशनोई का दामन छोड़ शहजाद भट्टी का दामन थाम चुका है याशीन, पाकिस्तान में भी होने की आशंका
विश्वसनीय सूत्नों की माने तो याशीन अख्तर लॉरैंस गैंग का दामन छोड पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का दामन थाम चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि याशीन आईएसआई के इशारों पर नाच रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि याशीन इस समय पाकिस्तान में भी हो सकता है। मुंबई में बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद वह भारत छोड़ कर फरार हो गया था जिसके बाद उसकी संभावित लोकेशन नेपाल में सामने आई थी। जानकारी है कि वह नेपाल से शहजाद भट्टी की सहायता से पाकिस्तान पहुंच गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...