Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाराणसी गैंगरेप केस: एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश

April 11, 2025

वाराणसी गैंगरेप केस: एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने एक दिन के वाराणसी दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने हाल ही में शहर में हुई 19 साल की एक युवती के साथ गैंगरेप की गंभीर घटना पर अधिकारियों से जानकारी ली। पीएम मोदी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से सीधे इस मामले की जानकारी ली और कहा कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों, इसके लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

क्या है मामला?
बीते दिनों वाराणसी में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, युवती 29 मार्च को कुछ लड़कों के साथ बाहर गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। 4 अप्रैल को वह बेहोशी की हालत में मिली। शुरुआत में युवती ने कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में 6 अप्रैल को उसने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया। उसने आरोप लगाया कि 29 मार्च से 4 अप्रैल तक कुल 23 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बलात्कार किया।

कहां-कहां ले जाया गया?
पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसे कई होटलों और हुक्का बार में ले जाकर बलात्कार किया। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी बनाया गया।

कितने आरोपी?
पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को नामजद किया है, जिनके नाम हैं: राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जहीर, इमरान, जैब, अमन और राज खान। इसके अलावा 11 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। अब तक पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकी की तलाश जारी है। मामला वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर थाने में दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है और साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी आरोपी को बख्शा न जाए। इसके साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने पर भी जोर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें