Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एक करोड़ रुपये कीमत का चार क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त

April 11, 2025

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: एक करोड़ रुपये कीमत का चार क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त

देहरादून: पुलिस ने झारखंड से तस्करी कर उत्तराखंड के उधमंसिंह नगर जिले में लाया गया एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी आरोपी से चार क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ एक कंटेनर ट्रक में थैलों में रखा हुआ था ।

मिश्र ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्यबल और उधमंसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी यह बरामदगी को प्रदेश में जारी ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ अभियान में एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से एक चालक है और अक्सर उत्तराखंड से झारखंड, ओडिशा और बिहार समेत अनेक राज्यों में सामान ले जाता है और वहां से लौटते समय मादक पदार्थों की खेप ले आता है।

इस बार वह रुद्रपुर से एयर कंडीशनर लेकर झारखंड गया था और सुरेश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था। उसने बताया कि इस गांजे को उधम सिंह नगर जिले में उंची कीमत पर बेचा जाना था। मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक ओषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें