Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : पाकिस्तान के बाद अब भारत में लगे भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से भागे लोग

April 12, 2025

Big Breaking : पाकिस्तान के बाद अब भारत में लगे भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से भागे लोग

श्रीनगर : पाकिस्तान के बाद अब भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। यह झटके जम्मू-कश्मीर में लगे, जहां लोग काफी डर गए और अपने-अपने घरों से भाग गए। गनीमत रही कि किसी के जानमाल हानि होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि, शनिवार को जम्मू-कश्मीर में दोपहर करीब एक बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र पाकिस्तान में था। अधिकारी ने बताया कि 5.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था और यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

इलाकों में अफरातफरी मच गई

बता दें कि, इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। जिससे कारण कई इलाकों में अफरातफरी मच गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। पाकिस्तान में 2 अप्रैल को भी एक भूकंप आया था, हालांकि उस समय उसकी तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल पर मापी गई थी। यह भूकंप तड़के 2 बजकर 58 मिनट पर आया था। उस समय भी भूकंप के झटकों से लोग डर गए थे, लेकिन उस दौरान भी किसी तरह की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई।

आज भूकंप से कांपे 5 देश

दुनिया के कई हिस्सों में शनिवार यानी आज का दिन धरती की हलचल के नाम रहा। सुबह से दोपहर तक भारत समेत 5 अलग-अलग देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमे ताजिकिस्तान, टोंगा, पाकिस्तान और पापुआ न्यू गिनी में रिक्टर स्केल पर 4.0 से लेकर 6.5 तीव्रता तक के भूकंप आए। जिससे लोगों में डर और दहशत का महौल बन गया।

सतर्क रहने की अपील

अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने इन सभी देशों में भूकंप की पुष्टि की है। वैज्ञानिकों का मानना है कि टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण लगातार इस तरह के झटके महसूस हो रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से भूकंप के समय जरूरी सावधानियां बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें