Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में भारी तूफान से जनजीवन प्रभावित, रूटों पर फंसी 15 के करीब कई बसें

April 17, 2025

रामपुर में भारी तूफान से जनजीवन प्रभावित, रूटों पर फंसी 15 के करीब कई बसें

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : बीती रात आए तेज़ तूफान ने रामपुर क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज़ हवाओं और भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रामपुर डिपो की लगभग 15 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं। इनमें से अधिकांश बसें रामपुर, आनी, ननखड़ी और कुमारसैन रूट पर थीं, जिन्हें बुधवार शाम को नियमित रूप से रवाना किया गया था।

रामपुर अड्डा प्रभारी स्वरूप ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान के चलते कई जगहों पर सड़कों पर भारी पेड़ गिर गए हैं, जिससे बसों की आवाजाही रुक गई है। विशेष रूप से पहाड़ी और घने वन क्षेत्र वाले मार्गों पर पेड़ गिरने की घटनाएं अधिक देखने को मिली हैं। इससे न सिर्फ बसें फंसीं, बल्कि यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोक निर्माण विभाग की टीमें प्रभावित सड़कों को बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। सड़क से मलबा और पेड़ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जैसे-जैसे सड़कें खुलती जाएंगी, फंसी हुई बसों को सुरक्षित रूप से वापस लाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें। साथ ही विभागीय अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारू हो सके।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें