Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए मिशन के साथ आ रही है Jaat 2… Sunny Deol ने किया ऐलान, शेयर किया फर्स्ट लुक

April 17, 2025

नए मिशन के साथ आ रही है Jaat 2… Sunny Deol ने किया ऐलान, शेयर किया फर्स्ट लुक

Jaat 2 Announced: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स को बताया कि ‘जट’ के बाद अब ‘जाट 2’ एक नए मिशन के साथ आ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे

आगामी एक्शन फिल्म का निर्देशन भी गोपीचंद मालिनेनी करेंगे। इसके साथ ही पोस्टर में निर्माता नवीन यरनेनी, रविशंकर वाई और टीजी विश्व प्रसाद के नाम का भी खुलासा किया गया है। ‘जाट 2′ का निर्माण भी मैत्री मूवी मेकर्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जाएगा। फिल्म के सीक्वल में सनी देओल के अभिनय करने की पुष्टि हो गई है। हालाँकि, निर्माताओं ने अन्य कलाकारों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खतरनाक खलनायक रणतुंगा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला का एक आइटम सॉन्ग भी शामिल किया गया है।

सनी देओल ‘जाट’ में अपनी भूमिका को लेकर है काफी उत्साहित

सनी देओल ‘जाट’ में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। प्रमोशन के दौरान उन्होंने ‘जाट’ तक पहुंचने के सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म का सफर ‘गदर 2′ के दौरान शुरू हुआ था। हम सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित थे, हम एक खूबसूरत फिल्म शुरू करने वाले थे और कई निर्देशकों से सलाह लेने के बाद गोपी ने फिल्म करने के लिए हामी भर दी। हम गोवा में मिले और उन्होंने कहा कि वह फिल्म का निर्देशन करेंगे और इस तरह हमने फिल्म पर काम किया।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘गोवा में मुलाकात के दौरान गोपी ने कहा कि उनके पास बताने के लिए एक और कहानी है। उन्होंने सॉरी कहकर मुझे पूरी फिल्म और कहानी दिखाई। इस तरह हमने ‘जाट’ का निर्माण किया। हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें