नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पूछताछ के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला है, और उन्हें भ्रष्ट और चोर बताया है। वहीं वाड्रा ने ईडी की कार्रवाई को बदले की राजनीति बताया है।
भ्रष्ट और चोर है गांधी परिवार
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ”अब ये कहना गलत नहीं होगा कि ये नकली गांधी परिवार वंशानुगत भ्रष्ट और वंशानुगत चोर परिवार है। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा को “भू-माफिया” करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने किसानों की जमीन हड़पने का काम किया। गौरव भाटिया ने कहा, “क्या गांधी परिवार ने कसम खा ली है कि वो जहां भी जाएंगे, भारत और किसानों की ज़मीन लूटेंगे? ये इतने बेशर्म हैं कि सवाल सुनना भी नहीं चाहते।”
#WATCH | Delhi | On Businessman Robert Vadra being interrogated by ED in the Gurugram land case, BJP leader Gaurav Bhatia says, “Now it will not be wrong to say that this fake Gandhi family is a hereditary corrupt and hereditary thief family. I say this because the brother-in-law… pic.twitter.com/aiJJQ5cJVb
— ANI (@ANI) April 17, 2025
उन्होंने गांधी परिवार पर पुराने मामलों की भी याद दिलाई देते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम आ रहा है। वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में सोनिया गांधी का नाम आ रहा है और बोफोर्स (घोटाला) में नेशनल हेराल्ड और राजीव गांधी का नाम आ रहा है। भाटिया ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी वाड्रा को जननेता मानती है, लेकिन जनता उन्हें एक “भ्रष्ट व्यक्ति और ज़मीन हड़पने वाला” मानती है।
ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित: वाड्रा
वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी की पूछताछ को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। वाड्रा ने कहा, “ईडी की कार्रवाई अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ मेरी आवाज़ उठाने के बाद शुरू हुई। जब मैं राजनीति में आने की बात कहता हूं, तभी मुझे परेशान किया जाता है।”

दबाव से झुकेंगे नहीं: रॉबर्ट वाड्रा
उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के किसी मंत्री को ईडी ने तलब क्यों नहीं किया? क्या भाजपा के सभी नेता निर्दोष हैं? क्या उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं? वाड्रा ने दावा किया कि वो दबाव से झुकेंगे नहीं, बल्कि और मजबूत होकर सामने आएंगे।
अब तक क्या हुआ?
रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए हैं। मामला गुरुग्राम जमीन सौदे से जुड़ा है, जिसमें ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। वाड्रा का कहना है कि यह समन बिना किसी ठोस आधार के भेजा गया है। यह मामला जहां एक ओर कानूनी मोड़ लेता जा रहा है, वहीं राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और भी गरमाने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...