Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, कहा- POK से अवैध कब्जा हटाए पाकिस्तान

April 17, 2025

भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, कहा- POK से अवैध कब्जा हटाए पाकिस्तान

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर बयान दिया है, जिसे भारत ने सख्ती से नकारा। मुनीर ने कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के लिए गले की नस की तरह है और यह हमेशा पाकिस्तान का रहेगा। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ को जवाब देते हुए कहा, “जो चीज दूसरे देश की है, वह किसी के लिए गले की नस कैसे हो सकती है?” उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान को पाकिस्तान-ऑक्यूपाइड कश्मीर (पीओके) से अपना अवैध कब्जा हटाना चाहिए। पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर को कभी नहीं भूल सकता और वह वहां के लोगों को समर्थन देता रहेगा।

आतंकवाद के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार: MEA
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आज भी 26/11 मुंबई हमलों के दोषियों को शरण दे रहा है। तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण इसका ताजा उदाहरण है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि वह 26/11 के बाकी दोषियों को सजा दिलाने में आगे नहीं आ रहा है, जो बेहद शर्मनाक है।

हमारी पहचान हिंदूओं से अलग
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच फर्क सिर्फ सीमा तक नहीं है, बल्कि उनके रीति-रिवाज, धर्म और सोच भी पूरी तरह अलग हैं। मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक नेताओं ने यह विचार किया था कि पाकिस्तान हिंदुओं से अलग है और यही वजह है कि पाकिस्तान और भारत दो अलग राष्ट्र हैं, एक नहीं। उन्होंने कहा, “हमने इस देश को बनाने के लिए बहुत बलिदान दिए हैं, और हमें पता है कि इसे बनाने में कितने संघर्षों का सामना करना पड़ा।” मुनीर ने पाकिस्तान की अस्मिता को लेकर जोर दिया और बताया कि यह देश अपने इतिहास और संघर्षों के प्रति गर्वित है।

आपकी सेना हमें डरा नहीं सकती
मुनीर ने भारत का नाम लिए बिना यह भी कहा कि पाकिस्तान के दुश्मन यह सोचते हैं कि कुछ आतंकवादी पाकिस्तान की किस्मत बदल सकते हैं। उन्होंने भारत की सेना की ताकत पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “क्या आप सच में सोचते हैं कि 1.3 मिलियन सैनिकों वाली मजबूत भारतीय सेना, अपनी सारी ताकत के साथ, हमें डरा नहीं सकती। अगर वे हमें नहीं हरा सकते, तो क्या आप सोचते हैं कि ये आतंकवादी पाकिस्तान की सेना को दबा सकते हैं?”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें