Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gurtej Dhillon ने रखड़ा शूगर मिल को फिर से शुरू करवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री से की मुलाकात

April 17, 2025

Gurtej Dhillon ने रखड़ा शूगर मिल को फिर से शुरू करवाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री से की मुलाकात

पटियाला: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और इंप्रूवमैंट ट्रस्ट नाभा के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह ढिल्लों ने सदैव पटियाला के लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करवाया है। इसी कड़ी के तहत गुरतेज सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से पटियाला के गांव रखड़ा में स्थित शूगर मिल को दोबारा शुरू करवाने के संबंध में मुलाकात की। इस दौरान गुरतेज ढिल्लों ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि पंजाब के जिला पटियाला के गांव रखड़ा में 1981 में शूगर मिल बनानी आरंभ की गई थी, जिसकी शुरूआत 1986 में की गई थी, जो 2004 में बंद हो गई।

रखड़ा गांव निवासियों की तरफ से इस शूगर मिल के लिये 63.5 एकड़ जमीन दान में दी गई थी। ढिल्लों ने केंद्रीय राज्य मंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस मिल की इमारत की हालत अभी भी काफी हद तक ठीक है, इसलिए इस शूगर मिल को दोबारा शुरू करवाया जाए और इस संबंध में डी.पी.आर. बनाने के लिये आदेश जारी किये जायें। उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि इस संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात करके जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें