मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अक्तूबर 2023 में इसराइल पर हमले के दौरान अगवा किए गए तीन रूसी बंधकों को रिहा करने के लिए फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास का शुक्रिया अदा किया है। समाचार एजैंसी की खबर के मुताबिक, पुतिन ने गाजा पट्टी में फरवरी में रिहा किए गए रूसी नागरिक एलैक्जैंडर ट्रूफानोव और उसके परिवार के दो सदस्यों का बुधवार देर रात क्रेमलिन में स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम