Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Dutt ने ‘द भूतनी’ के युवा कलाकारों की तारीफ की, जानिए कब रिलीज होगी मूवी…

April 18, 2025

Sanjay Dutt ने ‘द भूतनी’ के युवा कलाकारों की तारीफ की, जानिए कब रिलीज होगी मूवी…

मुंबई: संजय दत्त स्टारर आगामी हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म द भूतनी अब 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की है। फिल्म में संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयोंसिक और आसिफ खान जैसे कई युवा कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म के पहले ट्रैक महाकाल महाकाली को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म के युवा कलाकारों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “फिल्म में सभी युवा सितारे बेहद प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने ऑडिशन के जरिए अपनी जगह बनाई है।

आज के अभिनेताओं के पास स्क्रिप्ट और संवाद पहले से होते हैं, जो हमारे समय में नहीं था। इंडस्ट्री का काम करने का तरीका अब पूरी तरह बदल चुका है।”
संजय दत्त ने यह भी बताया कि आजकल कलाकारों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, जैसे वैनिटी वैन और एक सपोर्ट स्टाफ, जो पहले के समय में उपलब्ध नहीं थे। द भूतनी का निर्माण ज़ी स्टूडियो, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने किया है।

फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट और संजय दत्त हैं, जबकि सह-निर्माता के तौर पर हुनर मुकुट और मान्यता दत्त जुड़े हैं। फिल्म को ज़ी स्टूडियो वर्ल्डवाइड रिलीज करेगा। यह फिल्म एक अलग और दिलचस्प कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों को डर और हंसी का अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 400 अंक गिरा 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें