
Punjab Earthquake : नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश में था। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों विशेषकर जम्मू कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी एक ट्वीट के दौरान जानकारी दी है कि अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में 9 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 181 किमी नीचे था।
EQ of M: 5.8, On: 19/04/2025 12:17:53 IST, Lat: 36.10 N, Long: 71.20 E, Depth: 130 Km, Location: Afghanistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/Ar2EoIRFLH— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 19, 2025
भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें ?
1. झुकें, कवर लें और पकड़कर रखें
गिरने से बचने के लिए अपने हाथों और घुटनों के बल झुक जाएं। अपने सिर और गर्दन को बचाकर रखें और किसी मजबूत फर्नीचर (जैसे टेबल या डेस्क) के नीचे शरण लें। अगर कोई शरण न हो, तो अपने सिर और गर्दन को हाथों से ढककर झुक जाएं। अगर आप फर्नीचर के नीचे हैं, तो उसे पकड़कर रखें ताकि वह हिल न जाए। यदि आप खुले में हैं, तो वहीं रहें और सिर और गर्दन को ढककर सुरक्षा करें।
2. भाग-दौड़ न करें, जहां हैं वहीं रहें
अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं, तो वहीं रहें। भूकंप के दौरान बाहर भागने से बचें, क्योंकि गिरने वाला मलबा अधिक खतरनाक हो सकता है। खिड़कियों, कांच के दरवाजों या उन चीजों से दूर रहें जो टूटकर गिर सकती हैं।
3. दीवारों और दरवाजों से दूर रहें
दरवाजों या उन दीवारों के पास खड़े न हों जो गिर सकती हैं या क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। खिड़कियों और दरवाजों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में चले जाएं।
4. अगर आप बाहर हों
इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों और किसी भी गिरने वाली चीज से दूर खुले क्षेत्र में चले जाएं। जब तक झटके बंद न हो जाएं, तब तक खुले में रहें।
5. यदि आप गाड़ी में हों
सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर रुकें, लेकिन इमारतों, पुलों, ओवरपास या पेड़ों से दूर रहें। सीटबेल्ट लगाए रहें और जब तक झटके बंद न हों, वाहन के अंदर ही रहें। ओवरपास या बिजली के तारों के नीचे वाहन रोकने से बचें।
6. जब भूंकप के झटके बंद हो जाएं तब क्या करें?
भूंकप के झटके बंद होने के बाद भी खतरा पूरी तरह से टल नहीं जाता है। ऐसी स्थिति में आग, गैस रिसाव या अन्य खतरों को देखें। अगर गैस की गंध आए, तो तुरंत बाहर निकलें और मुमकिन हो तो गैस कनेक्शन बंद कर दें।
7. आपातकालीन किट तैयार रखें
आप हमेशा एक आपातकालीन किट रखें, जिसमें पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, बैटरियां और जरूरी दस्तावेज हों।
8. अगर समंदर के किनारे रहते हैं
अगर आप समंदर के किनारे रहते हैं या आपका शहर समंदर की किनारे पर बसा है तो आपको भूकंप के बाद जल्द से जल्द किसी ऊंचे स्थान पर चले जाने चाहिए। ऐसी स्थिति में सुनामी का खतरा बना रहता है।