Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है CSK, इस सीजन कैसे कर सकती है क्वालीफाई? जानिए

April 21, 2025

अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है CSK, इस सीजन कैसे कर सकती है क्वालीफाई? जानिए

Chennai Super Kings : IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स की हार का सिलसिला लगातार जारी है। चेन्नई ने IPL के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले है, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है और 6 में येलो आर्मी को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बहुत बड़ी संख्या में मौजूद CSK के फैंस को डर सताने लगा है की क्या इस बार चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? तो आपके इस सवाल का उत्तर हमारे इस लेख में मौजूद है।

असल सच्चाई यह है कि IPL 2025 में 8 में से 6 मैच हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की CSK की उमीदों को झटका लगा है। लेकिन ये क्रिकेट है, इसमें कुछ भी प्रिडिक्ट कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बता दें की ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को इस सीजन में अभी भी 6 मैच खेलने है। अगर Chennai Super Kings बचे हुए अपने सभी मैच जीत जाती है और शीर्ष की टीमें अपने अगले मैच में हार जाती है, तो चेन्नई की टीम IPL के इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स को अपने सभी मुकाबलों में विरोधी टीम को बड़े अंतर से हराना होगा ताकि आखिर में उनका रन रेट बेहतर रहे। यदि चेन्नई ऐसा करने में सफल हो जाती है तो वह IPL के एक और सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

CSK के आगामी मैच :

25 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद के साथ
30 अप्रैल – पंजाब किंग्स के साथ
03 मई – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ
07 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ
12 मई – राजस्थान रॉयल्स के साथ
18 मई – गुजरात टाइटंस के साथ

गौरतलब है की IPL के इतिहास में सबसे अधिक बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम को इस बार कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। टेबल टॉपर रहने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे इस बार सबसे नीचे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें