Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई… मौके पर ही 5 लोगों की हुई मौत 2 घायल

April 21, 2025

कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई… मौके पर ही 5 लोगों की हुई मौत 2 घायल

Kushinagar accident : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद ही दुखत खबर सामने आयी है। जहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के पास रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शादी समारोह से लौट रहे थे कार में सवार लोग

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान उसके आधार कार्ड के आधार पर हुई और बताया गया कि वह महाराष्ट्र का निवासी है। दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत एवं बचाव दल

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार से जा रही थी कार

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति थी। नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें