
Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 39वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। इस मैच के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और मोईन अली को मौका दिया गया है। केकेआर पिछले मैच में 112 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी और अब उसकी नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
गुजरात की पारी = GT 198/3 (20)
गुजरात टाइटंस ने केकेआर को जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य दिया है। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बढ़िया पारी खेली जिसकी मदद से केकेआर को बड़ा लक्ष्य मिला है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। गुजरात के लिए गिल और सुदर्शन ने शतकीय साझेदारी की जिसकी मदद से टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाने में सफल रही। गुजरात के लिए गिल ने 55 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 90 रन बनाए, जबकि सुदर्शन 36 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन का इस सीजन का पांचवां और गिल का तीसरा पचासा था। इसके बाद राहुल तेवतिया बिना खाता खोले आउट हो गए। गुजरात के लिए बटलर 23 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 41 और शाहरुख पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
कोलकाता नाइट राइडर्सः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
(इम्पैक्ट प्लेयरः मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।)
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
(इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, करीम जनत, अरशद खान।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...