Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

यॉर्न फैक्ट्री में लगी आग, 6 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू, माल, इमारत और मशीन का नुकसान

April 22, 2025

यॉर्न फैक्ट्री में लगी आग, 6 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू, माल, इमारत और मशीन का नुकसान

पानीपत की यॉर्न फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कावड़ी रोड पर गोपाल नगर में स्थित वधवा यॉर्न फैक्ट्री का है। ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आग की लपटें देख स्थानीय लोगों को आग लगने की खबर हुई। जिसके बाद तुरंत ही फैक्ट्री मालिक और डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर 6 दमकल गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

फैक्ट्री में कॉटन यॉर्न और कैनवास क्लोथ्स बनने का काम होता है। यह फैक्ट्री वह 3 वर्षों से स्थित है। स्थानीय लोगों ने मॉडल तीन निवासी फैक्ट्री मालिक को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना देते हुए बताया कि फैक्ट्री पूरी तरह आग की चपेट में है। और काफी तेज लपटें उठ रही है। फैक्ट्री से तेज धुआं भी निकल रहा है। जिसके बाद लोगों ने निजी तौर पर आग शांत करने की कोशिश की।

 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ओर फैक्ट्री मालिक ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। दमकल की भी गाड़ियों ने पहुंचकर आग को शांत करने का काम शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने में दमकल की 6 गाड़ियों को कुल 3 घंटे का समय लग गया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री का काफी सामान, माल जलकर राख हो गया। मशीन और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

 

फैक्ट्री मालिक राकेश वधवा ने बताया कि उसे स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिली थी। आग लगने के कारण अभी ज्ञात नहीं है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सूचना मिलते ही उसने तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क किया था। हादसे में उसे भरी नुकसान हुआ है। आग लगने के दौरान फैक्ट्री बंद थी। जिसके खुलने का समय हो गया था। कुछ ही देर बाद मजदूर आना शुरू कर देते। जिससे ओर परेशानी बढ़ सकती थी।

 

हादसा की सूचना सुबह 7:20 पर मालिक को मिली थी। जिस समय फैक्ट्री बंद रहती है। मजदूर कुछ समय के बाद काम पर आने लगते। यदि हादसा मजदूरों की मौजूदगी में होता तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान फैक्ट्री बंद थी। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें