Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, कुल 25 से 30 श्रद्धालु बस में सवार, बस चालक का पैर टूटा

April 23, 2025

श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, कुल 25 से 30 श्रद्धालु बस में सवार, बस चालक का पैर टूटा

फरीदाबाद में सड़क हादसे के दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसा ट्रक और बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ था। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा सुबह 3 बजे केजीपी एक्सप्रेसवे हाइवे पर स्थित छायंसा टोल के पास हुआ था। जहां टोल के पास खड़े ट्रक में बस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। हादसे के दौरान बस में कुल 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। जो पंजाब के जालंधर से मथुरा के वृंदावन तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।

ट्रक से बस के टकराते ही लोगों के बीच शोर–गुल शुरू हो गया। हादसे में 8 से 9 सवारियों को चोटें भी आई है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस भीषण हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में बस चालक का पैर टूट गया वहीं कंडक्टर भी बुरी तरह घायल हो गया। जो फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। गंभीर रूप से घायल।श्रद्धालुओं को बल्लभगढ़ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

जांच अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। यह अभी तक सामने नहीं आया है कि,हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है। हालांकि पुलिस टीम पूरी कोशिश में जुटी हुई है। मामले की जांच के लिए टोल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले जायेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें