
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय सिनेमा में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत विज्ञापन की दुनिया से की और फिर अपने रचनात्मक विज़न को बड़े पर्दे पर परखा। इन निर्देशकों ने केवल फीचर फिल्मों की ओर रुख नहीं किया, बल्कि अपनी विशिष्ट शैली, गहराई और कहानी कहने की कला से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन की संक्षिप्तता में माहिर इन फिल्मकारों ने सिनेमा में आते ही लंबी कहानियों को भी प्रभावशाली तरीके से कहने का हुनर दिखाया, और राष्ट्रीय पुरस्कारों जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे गए। भारतीय सिनेमा में इन निर्देशकों का सफर सिर्फ एक बदलाव की कहानी नहीं है, बल्कि यह रचनात्मकता की सीमाओं को लांघकर नए आयाम गढ़ने का उदाहरण है। इन्होंने यह सिद्ध किया है कि कहानी चाहे 30 सेकंड की हो या 3 घंटे की – अगर वो दिल से कही जाए तो वह हर दिल तक पहुँचती है।
-कहानी कहने की कला का विस्तार
विवेक रंजन अग्निहोत्री से लेकर नितेश तिवारी तक, इन फिल्म निर्माताओं ने दर्शाया है कि रचनात्मकता किसी एक माध्यम तक सीमित नहीं होती। विज्ञापन की सीमित समयावधि में गहरी बात कहने वाले ये निर्देशक जब फिल्म जगत में आए, तो उन्होंने अपनी शैली में वही प्रभावशीलता बनाए रखी। ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों से विवेक अग्निहोत्री ने न सिर्फ सामाजिक मुद्दों को उठाया, बल्कि बहस की शुरुआत भी की।
-भावनाओं की गहराई से भरी कहानियाँ
आर. बाल्की जैसे निर्देशक ने विज्ञापन की दुनिया से सीखी भावनात्मक पकड़ को ‘पा’ और ‘पैड मैन’ जैसी फिल्मों में बड़े पैमाने पर उतारा। वहीं प्रदीप सरकार की ‘परिणीता’ ने उनकी दृश्यात्मक सेंस और कथानक के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाया। ये सभी निर्देशक अपने विज्ञापन के अनुभव को एक नए स्तर पर लेकर गए, और दर्शकों को दिल से जुड़ने वाली कहानियाँ दीं।
-विज्ञापन की सटीकता से फिल्म की भव्यता तक
शूजित सरकार, राम माधवानी और नितेश तिवारी ने भी विज्ञापन फिल्म निर्माण से अपनी शुरुआत की, लेकिन उनके निर्देशन में सटीकता, दृश्य प्रभाव और भावनात्मक जुड़ाव की जो गहराई देखने को मिली, वह उनकी फिल्मों की खासियत बन गई। ‘नीरजा’, ‘विक्की डोनर’, ‘दंगल’ जैसी फिल्में इस बात का प्रमाण हैं कि कैसे तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनाएं मिलकर कालजयी सिनेमा का निर्माण करती हैं।
-राष्ट्रीय पुरस्कारों से मिली पहचान
इन निर्देशकों की फिल्मों ने सिर्फ दर्शकों के दिल नहीं जीते, बल्कि आलोचकों की भी सराहना बटोरी और भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – में अपना स्थान बनाया। यह दिखाता है कि रचनात्मकता का प्रारंभ चाहे विज्ञापन से हो या किसी और माध्यम से, अगर दृष्टिकोण सशक्त है तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP ने तेज किया चुनाव प्रचार, PM मोदी आज करेंगे तीन बड़ी रैलियां
मेष: दिन शुभ रहेगा...