Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu and Kashmir : उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, एक जवान की हालत गंभीर

April 24, 2025

Jammu and Kashmir : उधमपुर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, एक जवान की हालत गंभीर

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई।

व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर आज उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’ उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने कहा, ‘‘शुरुआती गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रयासों के बावजूद वह बच नहीं सका।’’ उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना आने तक मुठभेड़ जारी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें