Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूपनगर के नेहरू स्टेडियम में 8 मई को नशे के खिलाफ होगी महारैली

April 25, 2025

रूपनगर के नेहरू स्टेडियम में 8 मई को नशे के खिलाफ होगी महारैली

रूपनगर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ह्ल युद्ध नशों विरूद्धह्वको सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन रूपनगर द्वारा युद्ध स्तर पर गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसके अंतर्गत जिले के नागरिकों को नशे के विरुद्ध लामबंद करने के लिए 8 मई को नेहरू स्टेडियम रूपनगर में जिला स्तरीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है। यह शब्द डिप्टी कमिश्नर रूपनगर वरजीत सिंह वालिया ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स के कमेटी रूम में ह्ल युद्ध नशों विरूद्धह्व मुहिम तथा 8 मई को होने वाली महारैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 8 मई को नेहरू स्टेडियम रूपनगर में युद्ध नशों विरुद्ध अभियान के तहत रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस महारैली का नेतृत्व पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री करेंगे। डीसी ने कहा कि इस महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी तथा उन्होंने अधिकारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर इस आयोजन को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला निवासियों को 8 मई को होने वाली इस विशाल रैली में शामिल होने तथा पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में अपना बहुमूल्य योगदान देने का न्यौता दिया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सोमवार 28 अप्रैल को रूपनगर जिले में 5 नए ओट क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे की लत से पीड़ित लोगों के इलाज और पुनर्वास के लिए कदम उठा रही है, जिसके तहत नशा छोड़ चुके लोगों को रोजगार और कारोबार ब्यूरो में रजिस्टर्ड करके रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने में कोई मुश्किल न आए। डिप्टी कमिश्नर ने सिविल सर्जन डॉ. तरसेम सिंह को निर्देश दिए कि वह जिले के सीनियर मैडीकल अफसरों के साथ रोजाना मीटिंग करें और सभी कार्यों की लिखित रिपोर्ट तैयार करके सांझा करें। इसके अलावा उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर अधिक फोकस करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाए तथा जागरूकता रैलियां निकाली जाएं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) पूजा सियाल ग्रेवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (वी) चंद्रज्योति सिंह, आरटीओ गुरविंदर सिंह जौहल, एसपी अरविंद मीना, मुख्यमंत्री फील्ड अफसर जसजीत सिंह, एसडीएम रूपनगर सचिन पाठक, एसडीएम नंगल अनमजोत कौर, एसडीएम श्री चमकौर साहिब अमरीक सिंह, एसडीएम मोरिंडा सुखपाल सिंह, एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब जसप्रीत सिंह, सिविल सर्जन डा. तरसेम सिंह, मनोचिकित्सक डा. कंवरबीर सिंह के अलावा जिले के सभी बीडीपीओ, एसएमओ व अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें