Rohit Shetty Viral Post : बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जिसने फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। यह पोस्ट उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद सामने आया है।
क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
दरअसल रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होनें अपनी तस्वीर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन लिखा, उन्होंने कहा कि इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए, अब साला ज़िंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है। इस पोस्ट के बाद यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग कमेंट बॉक्स में उनके लिए अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फायरिंग केस के बाद बढ़ी सुरक्षा
बता दें कि जनवरी 2026 के अंत में उनके जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
ये भी पढ़ें:
‘गोलमाल 5’ पर शुरू हुआ काम
काम की बात करें रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फ्रैंचाइजी गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर एक खास बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी जिसमें पुरानी टीम और एक सरप्राइज गेस्ट नजर आया।
View this post on Instagram
दमदार स्टारकास्ट की वापसी
इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि शरमन जोशी भी इस बार वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर भी काफी चर्चा है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की योजना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...