Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायकों और आप नेताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

April 25, 2025

विधायकों और आप नेताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

पटियाला: पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और इसकी कड़ी निंदा करने के लिए पटियाला जिले के विधायकों और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेताओं ने आज शाम यहां कैंडल मार्च निकाला। मार्च माल रोड स्थित महात्मा गांधी स्मारक से शुरू होकर श्रद्धापूर्वक श्री काली देवी मंदिर पहुंचा। मार्च का नेतृत्व राजपुरा विधायक नीना मित्तल, पटियाला विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट, पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, आप शहरी जिला अध्यक्ष तेजिंदर मेहता, आप ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, इंद्रजीत सिंह संधू, जिला योजना समिति के चेयरमैन जस्सी सोहियांवाला, वरिष्ठ उप महापौर हरिंदर कोहली व उप महापौर जगदीप सिंह जग्गा, चेयरमैन जरनैल मन्नू, प्रदीप जोशन, सुरजीत सिंह अबलोवाल सहित आप पार्षदों व अन्य नेताओं ने किया।

आप नेताओं ने कहा, यह मार्च सिर्फ शोक का प्रतीक नहीं है, बल्कि न्याय की मांग भी है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता में खड़े हैं और मांग करते हैं कि दोषियों और उनके समर्थकों को कानून की पूरी सीमा तक दंडित किया जाए। मार्च में भाग लेने वालों ने मोमबत्तियां जलाईं और शहीदों एवं पीड़ितों के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें