
लुधियाना: शाहरपुर रोड पर एक दुकान में टी-शर्ट चेंज करने आई महिला ने दुकानदार पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। महिला सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने पहुंची। सिविल अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने शाहपुर रोड पर एक दुकान से अपने पति के लिए टी-शर्ट ली थी। वह टी-शर्ट पति को पसंद नहीं आई तो वह वीरवार दोपहर में उसे बदलने के लिए दुकान पर गई। दुकानदार के साथ उसकी बहस हो गई और दुकानदार ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। महिला आशा ने बताया कि दुकानदार ने उसे पीटा जिससे उसको चोट लगी है और उसने दुकानदार के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत दे दी है। उधर दुकानदार का कहना है कि उसने भी इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...