Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम हमला आतंकवाद के वैश्विक खतरा होने की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति धनखड़

April 25, 2025

पहलगाम हमला आतंकवाद के वैश्विक खतरा होने की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति धनखड़

तमिलनाडु। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को यहां कहा कि पहलगाम आतंकी हमला यह याद दिलाता है कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है।
उन्होंने कहा कि मानवता को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। धनखड़ ने लोगों से राजनीतिक, व्यक्तिगत और अन्य हितों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे शांतिप्रिय देश है और वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया को एक परिवार के रूप में देखने का सिद्धांत) में परिलक्षित इसकी सभ्यता की भावना वैश्विक स्तर पर गूंज रही है।

उपराष्ट्रपति ने उधगमंडलम में तमिलनाडु के राज्य, केंद्रीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा, हमने इस सम्मेलन की शुरुआत में मौन रखा। मैं पहलगाम में हुए जघन्य हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करता हूं, जिसमें निदरेष लोगों की जान चली गई। तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि और कुलपतियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की याद में उपराष्ट्रपति के साथ एक मिनट का मौन रखा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें