Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेचा 2: चीन की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म, भारत में होगी रिलीज़!

April 25, 2025

नेचा 2: चीन की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्म, भारत में होगी रिलीज़!

चाइनीज़ एनिमेटेड फिल्म “नेचा 2” 25 अप्रैल को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है, और ये कोई आम फिल्म नहीं है बल्कि ये वो फिल्म है जिसने दुनियाभर में 2 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई की है, यानी इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म। स्टार वार्स और इनसाइड आउट 2 जैसे बड़ी फिल्मों को भी इसने पीछे छोड़ दिया है। तो आखिर क्या है इस फिल्म में ऐसा खास? चलो, बात करते हैं!

यह फिल्म हिंदी डब, तमिल, तेलुगु सबटाइटल्स और अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ मौजूद होगी, और आप इसे IMAX और 3D फॉर्मेट में भी देख सकते हैं। अब कहानी की बात करें तो “नेचा 2” चीनी पौराणिक कथाओं को मॉडर्न टच के साथ पेश करती है। ये कहानी है नेचा की, जो अपने भाग्य को खुद लिखता है, सिस्टम के खिलाफ बगावत करता है, और दिखाता है कि अच्छाई-बुराई इतनी ब्लैक एंड व्हाइट नहीं होती। ताओवाद, कन्फ्यूशीवाद और बौद्ध धर्म जैसे चीनी दर्शन इसमें घुले-मिले हैं, जो इसे सिर्फ़ एक मज़ेदार फिल्म नहीं, बल्कि गहरे मैसेज वाली स्टोरी बनाते हैं।

विज़ुअल्स की बात करें तो 138 एनिमेशन स्टूडियो ने इसमें 2000 स्पेशल इफेक्ट्स शॉट्स डाले हैं। यानी हॉलीवुड की टक्कर का एनिमेशन, जो आपको स्क्रीन से हटने ही नहीं देगा! फिर चाहे वो नेचा का अपने परिवार के लिए लड़ना हो, या समाज के कठोर नियमों को चैलेंज करना, हर सीन में इमोशन्स और एक्शन का धमाकेदार मिक्स है। और हाँ, ये फिल्म सिर्फ़ बच्चों के लिए नहीं है। ये हर उस इंसान के लिए है जो अपनी पहचान, अपने सपनों और जस्टिस के लिए लड़ना चाहता है। चीनी संस्कृति को ग्लोबल स्टेज पर इतने कूल तरीके से दिखाने वाली ये फिल्म भारत में भी धूम मचाने वाली है।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें