Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहला गांव के ट्रक-कैंटर व स्कूल वैन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर

April 26, 2025

नहला गांव के ट्रक-कैंटर व स्कूल वैन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर

भूना: भूना-हिसार रोड पर नहला गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक-कैंटर व स्कूल वैन की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद हादसे में हुए धमाके की आवाज को सुनकर ग्रामीण बड़ी संख्या में दौड़कर मौके पर पहुंचे और वैन से घायल बच्चों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहला में दाखिल करवाया। जबकि दो बच्चों को भूना के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। एक्सीडेंट में वैन चालक और 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

घायलों में दहमान व बैजलपुर गांव के 12 वर्षीय गरिमा, 10 वर्षीय सिमरन, 7 वर्षीय यशवी, 8 वर्षीय साक्षी, 5 वर्षीय भविष्य, 6 वर्षीय भूमि, 5 वर्षीय आर्यन, 6 वर्षीय गरिमा, 9 वर्षीय यश वैन चालक सूरजमल दहमान के अतिरिक्त पांच अन्य बच्चे चोटिल हो गए। इनमें 12 वर्षीय गरिमा वी 9 वर्षीय यस को गंभीर छोटी आई है जिन्हें हिसार के एक नामी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया है। डायमंड स्कूल मैनेजमेंट ने 14 बच्चे स्कूल वैन में शामिल होने और दो बच्चों को छोड़कर बाकी सभी चोटिल बच्चे सकुशल घर चले जाने की पुष्टि की है। स्कूल मैनेजमेंट ने कहा कि सड़क के किनारे गेहूं के खेत में कानों में लगाई हुई आज के कारण धुआं होने की वजह से हादसा हुआ है। जिसमें चालक सूरजमल को भी गंभीर चोटे आई है।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें