Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मचारी पर तानी पिस्तौल, लूटे 40 हजार नकदी

April 26, 2025

हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मचारी पर तानी पिस्तौल, लूटे 40 हजार नकदी

हिसार में पेट्रोलपंप से लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां 5 से 6 हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को डरा–धमका कर उनसे कैश आदि लूट लिया और घटना की अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। आरोपी 2 अलग–अलग गाड़ियों पर सवार होकर आए थे। सभी के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे।

 

पहले 3 युवक स्कूटी पर सवार हो आए और पेट्रोल भरवाने का नाटक करने लगे। जिसके कुछ देर बाद 3 अन्य युवक बाइक पर सवार होकर आ गए। सभी युवकों ने अपना चेहरा धक रखा था। युवकों के पास लाठी, डंडे, तेज धार हथियार और पिस्तौल थी।

 

जिसके बाद बदमाशों में से 2 ने एक कर्मचारी को पकड़ा और पिस्तौल तान दी। पिस्तौल तान कर कर्मचारी को केबिन के अंदर ले कर आए और लॉकर आदि की चाबी मांगने लगे। न देने पर कर्मचारी के साथ मारपीट की और चाबी छीन कर केबिन में से 40 हजार रुपए निकाल लिए।

 

लूटपाट कर आरोपी कर्मचारियों को डराते–धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों के जाते ही कर्मचारियों ने पुलिस और पेट्रोल पंप मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे। मालिक ने कर्मचारियों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फोटोज चेक की जिसमें आरोपियों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। चेहरा ढके होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है।लेकिन पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें