नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।
‘पूरा देश इस घटना से दुखी, कड़ा जवाब दिया जाएगा’
जेपी नड्डा पुणे में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस हमले में पुणे के दो परिवारों के लोगों की भी जान गई है और वे खुद उन परिवारों से मिलने जा रहे हैं। सभा में सभी लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। नड्डा ने कहा, “पूरा देश इस घटना से दुखी और गुस्से में है। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।”
#WATCH | Pune, Maharashtra: On #PahalgamTerrorAttack, Union Minister and BJP national president JP Nadda says, “We all observed two minutes of silence and prayed for the peace of the departed souls. A very sad incident has taken place, and two families from Pune city are also… pic.twitter.com/zeH3VvoKBX
— ANI (@ANI) April 26, 2025
इससे पहले दिन में नड्डा ने पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि वे भारत को इस मुश्किल समय से निकालने की शक्ति और बुद्धि दें। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस संकट से निपटने की ताकत देने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
भारत सरकार का पाकिस्तान को जवाब
हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को भी जवाब दिया है। पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए भारत ने सिंधु जल संधि को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया है। यह फैसला 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में लिया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल थे।
कश्मीरी छात्रों ने अपनी सुरक्षा पर जताई चिंता
इस आतंकी हमले के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों में डर का माहौल है। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ (JKSA) के अनुसार, उन्हें देशभर से 1,000 से ज्यादा छात्रों की कॉल मिली हैं, जिनमें छात्रों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और घर लौटने की बात कही है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
JKSA ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और एक टीम बनाई है, जो प्रशासन से संपर्क में है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें झूठी हैं कि कश्मीरी छात्रों और व्यापारियों को देशभर में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने साफ किया कि सभी कश्मीरी छात्र और व्यापारी सुरक्षित हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...