Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगा नहीं… पहलगाम हमले पर बोले CM योगी

April 26, 2025

भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगा नहीं… पहलगाम हमले पर बोले CM योगी

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले को “कायराना हरकत” बताते हुए पाकिस्तान को सख्त इशारा दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी लखीमपुर दौरे पर थे, जहां वे बाढ़ से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा “नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेगा भी नहीं।”

पाकिस्तान को दिया गया साफ संदेश

हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों में यह साफ झलक रहा था कि उनका इशारा उसी तरफ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और खासकर उत्तर प्रदेश ने माफियाओं और अराजक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, और अब प्रदेश देश की अग्रणी व्यवस्था में शामिल हो चुका है।

युवाओं को मिल रही पहचान

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपनी पहचान साबित करने की जरूरत नहीं है। राज्य ने कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार किया है और विकास के नए आयाम छू रहा है।

क्या हुआ था पहलगाम में ?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 निर्दोष लोगों की जान चली गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस हमले में 4 से 5 आतंकी शामिल थे। इनमें से कम से कम दो स्थानीय आतंकियों को पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था। अधिकारियों का मानना है कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों को सीमापार से मदद मिली थी। इसका मतलब साफ है पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल एक बार फिर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें