Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा… पहलगाम घटना पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

April 23, 2025

देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा… पहलगाम घटना पर रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर बयान दिया है, जो चर्चा में आ गया है। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की, लेकिन साथ ही देश में बढ़ते धार्मिक भेदभाव को भी इसकी एक वजह बताया।

क्या कहा रॉबर्ट वाड्रा ने?
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “आतंकवादियों ने लोगों की आईडी देखकर हत्याएं कीं, क्योंकि उन्हें लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है। लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है। किसी भी संगठन को अपने मुद्दे उठाने के लिए निर्दोष लोगों की जान नहीं लेनी चाहिए।”

धर्म और राजनीति को अलग रखने की बात
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि धर्म और राजनीति को अलग रखना चाहिए। वाड्रा का मानना है कि देश में धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे समाज कमजोर हो रहा है। जब तक हम एकजुट और धर्मनिरपेक्ष नहीं होंगे, तब तक हमारी कमज़ोरियां हमारे दुश्मनों को फायदा पहुंचाएंगी। आतंकवाद का मकसद देश को तोड़ना है, इसलिए हमें मिलकर इसका मुकाबला करना होगा।

अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चिंता
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “मुसलमानों को अपने ही घर की छत पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिल रही है। यह स्थिति चिंताजनक है और देश को अंदर से कमजोर कर सकती है।”

घाटी के लोगों की आजीविका पर असर
वाड्रा ने यह भी कहा कि इस हमले के बाद कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ सकती है, जिससे स्थानीय लोगों की कमाई पर असर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि घाटी के प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद और पुनर्वास योजनाएं तुरंत लागू की जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें