Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक का अपहरण कर लाखों की फिरौती मांगने पर महिला सहित 6 काबू

April 26, 2025

युवक का अपहरण कर लाखों की फिरौती मांगने पर महिला सहित 6 काबू

कैथल: गांव सिणंद निवासी एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर अपहरण करके लाखों रुपए फिरौती मांगने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा महिला सहित 6 आरोपियों को काबू करके अपहृत युवक को रिहा करवाया गया है। प्रैस वार्ता में एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गांव सिणंद निवासी नरेश कुमार का लडका अंकित अकसर उनकी रिश्तेदारी में गांव उझाना आता जाता रहता था। वहां उसकी पहचान उझाना निवासी अंकित के साथ हो गई। अंकित उझाना ने उसके बेटे की पहचान धमतान साहिब निवासी सोनू से करवाई तथा उन्होने उसके बेटे को 19 लाख रुपए में कनाडा भेजने की बात की।

20 अप्रैल को उसके बेटे का उसके पास फोन आया कि मेरे खाते में एक लाख रुपए डाल दो, एजेंट सोनु ने कहा है कि मेरे फिंगर प्रिंट होने हैं तथा मैं जम्मू जा चुका हुं। उसने उसके बेटे के खाते में एक लाख रुपए डलवा दिए। उसके बाद उसके बेटे का फोन बंद आने लगा। 22 अप्रैल को सुबह उसके बेटे का फोन आया कि में किडनैप हो गया हुं तथा फोन कट गया। कुछ देर बाद किडनैपर का फोन आया तथा 25 लाख रुपए खाते में डालने की बात हुई। उसके बाद 12 लाख रुपए खाते में डालने की बात बोली गई जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई।

स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम द्वारा जम्मू निवासी महिला सुमेघा शर्मा तथा संगरूर निवासी हर्षवीर को पंजाब से काबू किया गया। एक पुलिस टीम द्वारा आरोपी हर्षवीर को साथ लेकर पूछताछ के उपरांत अन्य आरोपियों की पहचान करके जम्मू से अमित को काबू किया गया। अमित से पूछताछ के उपरांत जंग गांव जम्मू स्थित शमशेर के मकान पर दबिश देकर धमतान साहिब निवासी सोनू, जोदियां खनुर जम्मू निवासी राजेंद्र, जंग रामगढ़ जम्मू निवासी शमशेर सिंह को काबू किया गया तथा अपहृत युवक अंकित को उनके कब्जे से सकुशल रिहा करवाया।

ये भी पढ़ें: Puducherry Assembly Elections :पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, रोबोट ने किया वोटरों का स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें