
Copa del Rey : अतिरिक्त समय में जूल्स कोंडे के गोल की मदद से बार्सिलोना ने कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड को 3-2 से हराकर इस सीजन का तिहरा खिताब जीतने की ओर एक कदम बढ़ाया।
राइट-बैक कोंडे ने 116वें मिनट में लुका मोड्रिक के पास पर गोल किया, जिससे बार्सिलोना को रिकॉर्ड 32वीं बार कोपा डेल रे खिताब जीतने में मदद मिली। बार्सिलोना चैम्पियंस लीग और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा खिताब जीतने की दौड़ में भी है।
बार्सिलोना का सामना बुधवार को चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में इंटर मिलान से होगा। यह ला लीगा में भी शीर्ष पर है, रियल मैड्रिड से चार अंक आगे।
पेड्रो गोंजालेज ने ला कार्टुजा स्टेडियम में 28वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। रियल मैड्रिड ने दूसरे हाफ में दो गोल करके बढ़त बना ली। 70वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने फ्री किक से स्कोर बराबर कर दिया। फिर, खेल के 77वें मिनट में मिडफील्डर ऑरेलियन चोमेनी ने हेडर से गोल करके स्कोर रियल मैड्रिड के पक्ष में 2-1 कर दिया।
बार्सिलोना के लिए फेरान टोरेस ने 84वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में पहुंचा दिया। बार्सिलोना ने इस सीज़न में रियल मैड्रिड के खिलाफ खेले गए सभी तीन मैच जीते हैं। पिछले वर्ष अक्टूबर में ला लीगा मैच में इसने रियल मैड्रिड को 4-0 से हराया था। इसके बाद जनवरी में स्पेनिश सुपर कप फाइनल में उसने 5-2 से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें: अकाली दल के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
मेष: दिन शुभ रहेगा...