चंडीगढ़: पंजाब की अकाली राजनीति में भारी हलचल मच गई है। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बरजिंदर सिंह माखन बरार ने अपने सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की घोषणा कर दी है। माखन बरार ने यह कदम सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े भावुक स्वर में उठाया और बताया कि यह निर्णय उन्होंने भारी मन से लिया है।
जानकारी के अनुसार, इस्तीफ़े के साथ ही माखन बरार ने पार्टी के आंतरिक मामलों और कुछ नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने ज्ञानी हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह अयाली का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि ये नेता केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से ‘पंथ’ और पंजाब की भावनाओं को भटकाने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें…
माखन बरार ने अपने बयान में कहा कि अकाल तख्त साहिब के नाम पर लोगों की भावनाओं को भड़काकर एक बड़ी साज़िश रची गई थी, जिसे बाद में ‘शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत’ के रूप में सामने लाया गया। उन्होंने दावा किया कि समय बीतने के साथ उन्हें पता चला कि पर्दे के पीछे ‘पंथ’ और पंजाब के हितों के ख़िलाफ़ कई चीज़ें चल रही थीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...