Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े 1 अवैध हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

April 27, 2025

CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से जुड़े 1 अवैध हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान से जुड़े एक अवैध हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें अवैध हथियारों के एक बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिषेक कुमार है, जो अमृतसर का निवासी है। उसके पास से 7 पिस्तौल, जिनमें 5 पिस्तौल .30 बोर और 2 पिस्तौल ग्लॉक 9 एमएम शामिल हैं, 4 जिंदा कारतूस (.30 बोर), और 1,50,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की गई है।

-जांच में यह सामने आया कि

आरोपी अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा नामक व्यक्ति आस्ट्रेलिया स्थित तस्कर जस्सा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। जस्सा, जो पाकिस्तान में स्थित तस्करों के साथ जुड़ा हुआ था, अपने स्थानीय सहयोगियों के माध्यम से भारत-पाक सीमा पर अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करता था। अभिषेक कुमार और जोधबीर सिंह ने इस अवैध गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और दोनों के तार हवाला लेन-देन से भी जुड़े थे।

-पाकिस्तान से जुड़ी अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये दोनों आपराधिक गतिविधियों के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे, जो भारतीय सीमा में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। इस मामले में एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अन्य सहयोगियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही, इस रैकेट से जुड़े सभी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राज्य में आतंकवाद और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए उनकी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें: अकाली दल के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें