Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्यन्स कॉलेज के छात्रों ने पहलगाम घटना में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

April 27, 2025

आर्यन्स कॉलेज के छात्रों ने पहलगाम घटना में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ : त्रासदीपूर्ण पहलगाम घटना में जान गंवाने वाले 26 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़, राजपुरा के 26 कश्मीरी छात्रों ने आज चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान आर्यन्स के छात्र समन्वयक शाहिद और जहांगिर ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने इस भयावह घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और सख्त सजा देने की मांग की। कटारिया ने कहा, “ऐसे आतंकी कृत्य मानवता पर हमला हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

शांति और न्याय के लगाए नारे

छात्रों ने पोस्टर और मोमबत्तियां लेकर शांति और न्याय के नारे लगाए तथा सांप्रदायिक सौहार्द और हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस भावनात्मक कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और पर्यटक भी शामिल हुए और इस नेक पहल का समर्थन किया।

डॉ. कटारिया ने कहा कि इस दुख की घड़ी में आर्यन्स ग्रुप जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें