Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली से पहले ट्रैफिक पर पुलिस का फोकस, बाजारों में फ्लैग मार्च; अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

November 5, 2026

दिवाली से पहले ट्रैफिक पर पुलिस का फोकस, बाजारों में फ्लैग मार्च; अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

जालंधर : त्यौहारी खरीदारी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च निकालकर दुकानदारों को सड़क पर रखा सामान हटाने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाजार, टिक्कियां वाला चौक, पीर बोतलां बाजार और शेखां बाजार समेत कई व्यस्त इलाकों में निकाला गया।

इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि सड़क पर सामान रखकर लोगों की आवाजाही बाधित न करें। पार्षद शैरी चड्ढा भी इस दौरान पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। एसपी गुरबाज सिंह ने आश्वासन दिया कि बाजारों में उचित स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि हुड़दंग मचाने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पार्षद शैरी चड्ढा ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से त्यौहार शांतिपूर्ण व सुरक्षित संपन्न कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें