Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Holiday News : पंजाब सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

April 29, 2025

Holiday News : पंजाब सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

Holiday News : पंजाब सरकार ने 1 मई 2025 यानी वीरवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि 1 मई को पंजाब भर में सार्वजनिक अवकाश घोषणा किया गया है। दरअसल इस दिन पूरे देश में मजदूर दिवस मनाया जाना है। इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

बता दें यह अवकाश वर्ष 2025 की आधिकारिक सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया गया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य शासकीय संस्थान बंद रहेंगे। हर साल 1 मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है। पंजाब सरकार ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस दिन अवकाश देने का निर्णय लिया है, जिससे राज्य के श्रमिकों को भी इस दिन का महत्व महसूस हो सके।

कैसे हुई मजदूर दिवस की शुरुआत?

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का फैसला लिया गया। हालांकि इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी। दरअसल अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटे की कार्य अवधि की मांग को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया। उस समय श्रमिकों से दिन में 15 घंटे तक काम लिया जाता था। अत्यधिक काम और खराब परिस्थितियों के विरोध में हज़ारों मजदूर सड़कों पर उतर आए। आंदोलन के दौरान हिंसा भी हुई और पुलिस की गोलीबारी में कई मजदूर मारे गए।

इसके बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। तब से लेकर अब तक यह दिन विश्वभर में श्रमिकों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है।

पंजाब सरकार के इस निर्णय से राज्य के श्रमिकों और कर्मचारियों को न सिर्फ एक दिन का विश्राम मिलेगा, बल्कि उन्हें अपने ऐतिहासिक अधिकारों और संघर्षों को भी याद करने का अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें