Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

EPL` का भारत में नया अध्याय… मुंबई में खोला नया कार्यालय, फुटबॉल को मिलेगा नया आयाम

April 29, 2025

EPL` का भारत में नया अध्याय… मुंबई में खोला नया कार्यालय, फुटबॉल को मिलेगा नया आयाम

मुंबई: इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए मुंबई में अपने नए कार्यालय की शुरुआत की है। इस कदम का उद्देश्य भारतीय प्रशंसकों, संस्थागत भागीदारों और स्थानीय फुटबॉल समुदाय के साथ संबंधों को और गहरा करना है।

प्रीमियर लीग के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड मास्टर्स ने इस अवसर पर कहा, “भारत हमारे लिए केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि एक जीवंत और जोशपूर्ण फुटबॉल समुदाय है। पिछले कई वर्षों में हमने यहां एक मजबूत फैनबेस देखा है और इस नए कार्यालय के माध्यम से हम अपनी भागीदारी को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय न केवल ब्रांड उपस्थिति बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास को गति देने का भी माध्यम बनेगा।

-2007 से भारत में चल रहा फुटबॉल विकास

ईपीएल 2007 से भारत में फुटबॉल विकास के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ मिलकर ‘प्रीमियर स्किल्स’ कार्यक्रम चला रही है, जिसके तहत हजारों कोच, रेफरी और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके जरिए लाखों युवा खिलाड़ियों को भी लाभ पहुंचा है।

-फुटबॉल को मिलेगा नया आयाम

वहीं, 2014 से ईपीएल की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के साथ सांझेदारी भी जारी है, जो भारत में पेशेवर फुटबॉल के विकास को मजबूती दे रही है।

मुंबई कार्यालय का उद्घाटन ईपीएल के वैश्विक विस्तार रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले लीग सिंगापुर, न्यूयॉर्क और बीजिंग में भी अपने कार्यालय स्थापित कर चुकी है, जिनका उद्देश्य स्थानीय दर्शकों और भागीदारों के साथ जुड़ाव को बढ़ाना रहा है। भारत में यह नया केंद्र, प्रीमियर लीग को न सिर्फ एक ब्रांड के तौर पर, बल्कि फुटबॉल के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में साझेदार के रूप में स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें: महाकाल की भक्ति में लीन हुईं कावेरी प्रियम, बोलीं- यहां की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना मुश्किल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें