Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट, मौसम में जल्द बदलाव की संभावना

April 30, 2025

Punjab Weather: तेज हवाओं से तापमान में आई गिरावट, मौसम में जल्द बदलाव की संभावना

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, हाल ही में चली तेज हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान में औसतन 2.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

-राज्य में ये इलाके रहे गर्म

राज्य में फिलहाल सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल गर्मी की तीव्रता थोड़ी कम महसूस हो रही है। वर्तमान में चंडीगढ़ का तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस है।

-कई हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD की जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आगामी 1 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

-मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी

1 से 4 मई तथा 7 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि वर्तमान में गेहूं की कटाई का समय चल रहा है। खराब मौसम और तेज हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 72 घंटों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में पंजाबवासियों को आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें