Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटियाला रेंज के DIG Mandeep Singh Sidhu 37 साल की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त

May 1, 2025

पटियाला रेंज के DIG Mandeep Singh Sidhu 37 साल की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त

पटियाला: पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू 37 साल और 23 दिन की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हुए। उनको रेंज के सभी जिलों के एसएसपी डॉ. नानक सिंह, सरताज सिंह चहल, मोहम्मद सरफराज आलम और गगन अजीत सिंह ने विदाईगी दी। डीआईजी सिद्धू ने वर्तमान अधिकारियों को सलाह दी कि यदि वे आम लोगों का दर्द महसूस करेंगे, तो हमारी सेवा सफल होगी। उन्होंने कहा कि लोग सो रहे हैं और पुलिस जाग रही है तथा उस क्षेत्र की पुलिस जनता की अधिकतम खुशी चाहती है। पटियाला के एसएसपी डा. नानक सिंह, संगरूर के एसएसपी. सरताज सिंह चहल, बरनाल के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम और मालेरकोटला के एसएसपी गगन अजीत सिंह, सिद्धू के साथ किए गए कार्य के अनुभव साझा किए।

मनदीप सिंह सिद्धु की पत्नी डॉ. सुखमीन सिद्धु, भाई सरबीर इंदर सिंह सिद्धु, अमितेश्वर सिंह सिद्धु सहित एसएसपी विजिलैंस ब्यूरो राजपाल सिंह, एआईजी. जोनल सीआईडी गुरमीत सिंह, एसपी दिलप्रीत सिंह, एसपी पलविंदर सिंह चीमा, इंटेलिजेंस ब्यूरो से परमजीत शर्मा, सेवानिवृत्त अधिकारी रतन लाल मोंगा, बलकार सिंह सिद्धू, अजय मलूजा, रणजीत सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह गिल, सतपाल सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह घुम्मन, गुरदीप सिंह, शमशेर सिंह बोपाराय, केसर सिंह, मंजीत सिंह, शरणजीत सिंह, आर.एस. हारा, कश्मीर सिंह गिल, गुरशरण सिंह बेदी, नरिंदर कौशल, डीआईजी कार्यालय अधीक्षक लाभ सिंह और बड़ी संख्या में अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- IPL 2026, PBKS vs GT: आज होगा बड़ा मुकाबला, देखें हेड 2 हेड और पिच रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें