Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर… मुंबई में करेंगे ‘वेव्स’ समिट का उद्घाटन

May 1, 2025

PM मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर… मुंबई में करेंगे ‘वेव्स’ समिट का उद्घाटन

PM Modi on Maharashtra Tour: मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का उद्घाटन करेंगे। चार दिवसीय इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। समिट की थीम “Connecting Creators, Connecting Countries” पर आधारित है, जो वैश्विक रचनाकारों, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है।

-भारत की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करना

‘वेव्स’ समिट फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, एनीमेशन, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई और ब्रॉडकास्टिंग जैसे क्षेत्रों को समेटे हुए है। यह आयोजन न सिर्फ भारत की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करने का मंच है, बल्कि इसका लक्ष्य वर्ष 2029 तक 50 अरब डॉलर का वैश्विक बाजार सृजित करना भी है।

-PM मोदी करेंगे ‘वेव्स’ समिट का उद्घाटन

इस समिट में पहली बार ‘ग्लोबल मीडिया डायलॉग’ (GMD) का आयोजन हो रहा है, जिसमें 25 देशों के मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘क्रिएटोस्फीयर’ का दौरा किया और ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ से उभरे नवोदित क्रिएटर्स से संवाद किया। उन्होंने भारत पवेलियन का भी अवलोकन किया, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और डिजिटल प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करता है।

‘वेव्स मार्केट’ नाम का एक वैश्विक ऑनलाइन मार्केटप्लेस भी इस समिट का हिस्सा है, जिसमें 6,100 से अधिक खरीदार, 5,200 विक्रेता और 2,100 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। यह मंच कारोबार, साझेदारी और नेटवर्किंग के नए अवसर प्रदान करेगा।

-90 से अधिक देशों की भागीदारी

सम्मेलन में 90 से अधिक देशों की भागीदारी देखी जा रही है। इसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 से अधिक क्रिएटर्स, 300 कंपनियां और 350 स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं। समिट में कुल 42 प्लेनरी सेशन, 39 ब्रेकआउट सेशन और 32 मास्टरक्लासेस आयोजित की जा रही हैं, जो ब्रॉडकास्टिंग, फिल्मों, इंफोटेनमेंट और डिजिटल मीडिया जैसे विविध क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।

महाराष्ट्र दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल के विझिंजम इंटरनेशनल डीप वॉटर पोर्ट का उद्घाटन करेंगे और फिर आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹58,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें