Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने युवाओं को चीनी आधुनिकीकरण के निर्माण में सक्रियता से जिम्मेदारी उठाने की प्रेरणा दी

May 1, 2025

शी चिनफिंग ने युवाओं को चीनी आधुनिकीकरण के निर्माण में सक्रियता से जिम्मेदारी उठाने की प्रेरणा दी

1 मई को प्रकाशित चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की प्रमुख पत्रिका छ्योशी पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण आलेख जारी किया गया, जिसका शीर्षक‘नये युग में युवाओं को चीनी आधुनिकीकरण के निर्माम में जिम्मेदारी उठाने की प्रेरणा देना’है।

इस आलेख में बल दिया गया कि 18वीं सीपीसी कांग्रेस के बाद पार्टी के युवा कार्य में भारी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं। चीनी कम्युनिस्ट युवा लीग (सीवाईएलसी) और युवा कार्यों पर पार्टी के नेतृत्व को चौतरफा तौर पर मजबूत बनाया गया है। युवा कार्य की दिशा और कार्य अधिक स्पष्ट हो गये। नये विकास की स्थिति तैयार करने और उच्च गुणवत्ता विकास बढाने में सीवाईएलसी के सदस्य और व्यापक युवा सक्रियता से भाग लेकर आगे बढ़ते हैं, जिसने नये युग में चीनी युवाओं का साहस और जवाबदेही दिखाई।

इस आलेख में कहा गया कि सीवाईएलसी केंद्रीय कमेटी और उसके विभिन्न स्तर के संगठनों को नये युग व नये अभियान में पार्टी द्वारा दिये गये कार्य उठाना और सबसे व्यापक रूप से युवाओं को एकत्र करना, संगठित करना औऱ लामबंद करना चाहिए ताकि युवा, शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान में अग्रणी बन जाएं। इस आलेख में कहा गया कि व्यापक युवाओं के राजनीतिक मार्गदर्शन को मजबूत करना चाहिए। अगर युवा आदर्शवादी हों, जवाबदेह हों और वे कठोर काम और संघर्ष कर सकते हैं, तो चीनी युवा शक्तिशाली होंगे। आलेख में बल दिया गया कि पार्टी और राष्ट्र के कार्य की उम्मीद युवाओं पर टिकी हुई है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें