Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल यात्रियों को राहत, जम्मू स्टेशन पर कार्य के चलते 6 महीने से बाधित ट्रेनें दोबारा हुई शुरू

May 2, 2025

रेल यात्रियों को राहत, जम्मू स्टेशन पर कार्य के चलते 6 महीने से बाधित ट्रेनें दोबारा हुई शुरू

Jammu station : बीते साल 16 नवंबर से जम्मूतवी रेलवे स्टेशन व यार्ड की री-मॉडलिंग का कार्य के चलते चार जोड़ी रद्द चल रही ट्रेनों का 1 मई से दोबारा आवागमन शुरू हो गया है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या.18101/18102 (जम्मू टाटानगर एक्सप्रेस) व गाड़ी 18309/18310 ( जम्मू संबलपुर एक्सप्रेस) इन रेलगाड़ियों को भी जम्मू यार्ड री-मॉडलिंग के कारण अमृतसर से चलाया जा रहा था, मगर री-मॉडलिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद अमृतसर की जगह पुन: जम्मूतवी स्टेशन से चलाया जाएगा। ट्रेन के जम्मूतवी तक पहुंचने से काफी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह ट्रेनें चल रही थी कैंसिल
जम्मूतवी रेलवे स्टेशन की-माडलिंग के चलते रेलवे ने विगत साल 16 नवंबर को जिसमें गाड़ी संख्या.12469/12470( जम्मू – कानपुर, 12491/12492 (जम्मू-बरौनी साप्ताहिक), 14605/14606( जम्मू – योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक), तथा 12265/12266 ( जम्मू – दिल्ली सराय रोहिल्ला दूरंतो एक्सप्रेस) को पहले फरवरी तक कैंसिल किया था। लेकिन, काम में देरी के चलते इन्हें 30 अप्रैल तक कैंसिल कर दिया था। काम पूरा होने के बाद उक्त ट्रेनों फिर से अपने पुराने निर्धारित समय से पठानकोट कैंट और जम्मूतवी स्टेशन पर पहुंचेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें