Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्नैचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पर्स व वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद

May 3, 2025

स्नैचिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पर्स व वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद

अंबाला शहर: अंबाला एसपी अजीत सिंह शेखावत के निदेर्शानुसार अंबाला पुलिस द्वारा चोरी व चेन स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के अंतर्गत थाना अंबाला शहर में दर्ज स्नैचिंग के मामले में गत दिवस अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी मिलाप नगर अंबाला शहर जिला अंबाला को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम के जांच अधिकारी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले से संबंधित शिकायतकर्ता महिला ने बीते 1 मई को अंबाला शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 1 मई को पालिका विहार अंबाला शहर के पास से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आरोपी ने उसकी जानकार महिला का पर्स छीन लिया है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम को सौंपी थी, जहां अंबाला सीआईए-1 पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई तो लूट की इस वारदात छीना गया पर्स व वारदात में इस्तेमाल किए गए चोरीशुदा मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को अंबाला कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां माननीय कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें