Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अप्रैल में फिर छाई Hyundai Creta, बनी देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार

May 4, 2025

अप्रैल में फिर छाई Hyundai Creta, बनी देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने घोषणा की कि हुंडई क्रेटा ने अप्रैल 2025 में 17,016 यूनिट्स की बिक्री के साथ लगातार दूसरे महीने भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया है। इसने अप्रैल 2024 की तुलना में 10.2 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। जनवरी से अप्रैल 2025 तक क्रेटा की कुल बिक्री 69,914 यूनिट्स रही, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है। हुंडई के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने इसे ग्राहकों के विश्वास और कंपनी की गुणवत्ता व नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। क्रेटा के दम पर अप्रैल में हुंडई मोटर की एसयूवी श्रेणी में बिक्री का योगदान 70.9 फीसदी रहा। बोल्ड डिजाइन, उन्नत तकनीक, सुरक्षा और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के चलते क्रेटा लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। एक दशक से ज्यादा समय से बाजार में मौजूद और 1.2 मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहकों के साथ, क्रेटा भारत की सबसे भरोसेमंद और सफल एसयूवी में से एक बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें